रुडकी, मार्च 14 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर शुगर मिल ने पेराई सत्र की बंदी को लेकर शुक्रवार को दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। पिछले कई दिनों से मिल में गन्ने की कमी बनी हुई है, जिसके चलते पेराई प्रभावित हो रही थी। मिल गेट सहित सभी गन्ना क्रय केंद्रों को भी तौल के लिए फ्री कर दिया गया था। पेराई सत्र की बंदी से पहले शुगर मिल की ओर से तीन नोटिस जारी किए जाते हैं। तीसरे नोटिस के बाद मिल बंद कर दी जाती है। इससे पहले 8 मार्च को मिल प्रबंधन ने पहला नोटिस जारी किया था। मिल के प्रधान प्रबंधक यूनिट एसपी सिंह ने बताया कि पेराई के अनुरूप गन्ने की आपूर्ति नहीं हो रही थी, जिससे फैक्ट्री को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.