सहारनपुर, मार्च 9 -- देवबंद। गन्ना भुगतान में अब तक जनपद में अव्वल त्रिवेणी शुगर मिल 27 फरवरी तक खरीदे गए समस्त गन्ने का 29 करोड़ 97 लाख रुपये का गन्ना भुगतान संबंधित गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में भेज दिया। चीनी मिल उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने किसानों से आह्वान किया कि वह अपने संपूर्ण गन्ने की आपूर्ति अन्य स्थानों पर न कर चीनी मिल में ही करें। उन्होंने किसानों से बेसिक कोटा से अधिक गन्ना आपूर्ति करने और चीनी मिल की इनामी योजना का लाभ लने का आह्वान किया। साथ ही किसानों से साफ सुथरा, अगोला जड़-पत्ती रहित गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...