रुडकी, अप्रैल 20 -- लक्सर, संवाददाता। हरिद्वार रोड मोहल्ले में शुगर मिल गेट के बाहर पुलिस टूटी पड़ी है लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक इसे ठीक नहीं कराया है। शुगर मिल गेट के बाहर से होकर निकल रही पुलिया पिछले दिनों धंस गई थी। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पुलिया धंसने से पानी की निकासी न होने की वजह से सड़क पर पानी भर रहा है। कस्बे के बिट्टू धीमान, राजेश कुमार, कल्ली व राकेश धीमान ने बताया कि नाली के पानी की निकासी न होने की वजह से सड़कों पर पानी भरा हुआ है और आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने नगर पालिका में शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...