मुजफ्फर नगर, मई 10 -- खतौली। शनिवार को शुगर मिल के क्लब में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें किसानों को गन्ने में लगने वाले कीट व उससे बचाव ओर गन्ने की बुआई के अलावा आय दुगनी करने की जानकारी दी। किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहारनपुर उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने किसानों से कहा कि इन दिनों गन्ने में कीट का प्रभाव बढ़ रहा है। किसानों को अपने गन्ने की फसल में अच्छे कीटनाशक दवाई का छिड़काव करना चाहिए। किसान को अपने गन्ने की बुबाई स्टैंच विधि से करनी चाहिए। चोटी बेधक कीट से बचाव के लिए किसानों को अपने खेतों में सीअीपीआर का प्रयोग करना चाहिए। कहा कि किसान गन्ने के साथ-साथ खेतों में दलहनी फसले भी बोए ताकि किसान की आय तो दुगनी होगी साथ ही गन्ने भी अच्छा होगा। डॉ. विकास मलिक ने भी किसानों द्वारा फसलों के बारे में सवालों के जबाब द...