रुडकी, जनवरी 27 -- झबरेड़ा, संवाददाता। लक्ष्मी शुगर मिल इकबालपुर परिसर में मंगलवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भी धरना दिया। शुगर मिल के कर्मचारी पिछले 17 माह से वेतन नहीं मिलने पर एक माह से धरना दे रहे हैं। विधायक ममता राकेश के अनशन पर बैठने के बाद प्रशासन हरकत में आया। भगवानपुर तहसीलदार दयाराम और गन्ना आयुक्त कमल मोहन धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों व विधायक से वार्ता की। अधिकारियों ने दो दिन के भीतर एक माह का वेतन देने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने अपना धरना समाप्त किया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा बकाया वेतन नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.