बिजनौर, मार्च 7 -- धामपुर। भाकियू अराजनैतिक मासिक बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गन्ने प्रजाति एवं गन्ना बीज के मूल्य के संबंध में शुगर मिलों के स्तर से दो-तीन वर्षों में किसानों को नए-नए बीज उपलब्ध कराए गए, लेकिन इस वर्ष उन्हें लेने से आनाकानी अस्वीकृत कर रहे हैं। किसानों ने पुराने बीजों की आपूर्ति बहाल रखने, गन्ने का नवीनतम बीज सरकारी रेट पर किसानों को उपलब्ध कराने, अगेती प्रजाति सामान्य प्रजाति का बीज शुगर मिलों और गन्ना समिति से किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराने, गन्ना किस्म को लेकर किसानों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव लोकेंद्र सिंह, अजय राजपूत, महल सिंह, भानु प्रताप राणा, सुरेश कुमार, जयप्रकाश, यसवीर सिंह, भागेश कुमार, राजीव रहे।बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष द...