मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर। शुगर-बीपी के मरीजों की स्क्रीनिंग में मुशहरी फिसड्डी साबित हुआ है। जिला एनसीडी सेल की समीक्षा में यह बात सामने आई है। मुशहरी आकांक्षी प्रखंड है। एनसीडीओ डॉ. नवीन कुमार ने स्क्रीनिंग पूरा नहीं होने पर मुशहरी सीएचसी प्रभारी को पत्र लिखा है। रिपोर्ट में बताया गया कि मुशहरी प्रखंड को हर महीने 26 हजार 388 लोगों की स्क्रीनिंग करनी थी। लक्ष्य के अनुसार सिर्फ 28 प्रतिशत की ही स्क्रीनिंग हो सकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रखंड में सिर्फ 873 शुगर और बीपी के मरीजों का फॉलोअप हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.