पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत,संवाददाता। एलएच शुगर मिल के बाहर खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के शुगर फैक्ट्री के बाहर शनिवार दोपहर 12 बजे हुआ। एक ट्रक मिल से बाहर निकला। तभी अचानक उसके केबिन और इंजन के हिस्से से धुआं उठने लगा। यह देखकर ट्रक चायल ट्रक पर से कूद गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते,तब तक ट्रक के अगले हिस्से में से आग की लपटें निकलने लगी। हादसा होते ही मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण वाहन की वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.