औरैया, फरवरी 3 -- औरैया, संवाददाता। सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर जारी सर्कुलर में शुगर बीमारी से पीड़ित छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ आवश्यक दवा और कुछ खाद्य सामग्री ले जाने की अनुमति दी गई है। सीबीएसई के अनुसार शुगर पीड़ित छात्र परीक्षा केंद्र पर चॉकलेट, टॉफी, चीनी की गोलियां, केला, सेब, संतरा जैसे फल अपने साथ रख सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं, ग्लूकोमीटर, ग्लूकोज टेस्टिंग स्ट्रिप और इंसुलिन पंप ले जाने की भी छूट दी गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी, जिनके स्कूल द्वारा स्टूडेंट की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) में टाइप-1 शुगर का उल्लेख किया गया है। सर्कुलर में बत...