अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने टाइप-1 शुगर से पीड़ित छात्रों के हित में संवेदनशील निर्णय लिया है। फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दवा, चॉकलेट और फल ले जाने की अनुमति दी गई है। बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के कारण किसी भी छात्र की परीक्षा प्रभावित न हो। बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि जिन छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट में टाइप-1 शुगर का उल्लेख है, उन्हें विशेष छूट प्रदान की जाएगी। ऐसे परीक्षार्थी पारदर्शी पाउच या बॉक्स में आवश्यक सामग्री साथ ला सकेंगे। इनमें ग्लूकोमीटर, ग्लूकोज टेस्टिंग स्ट्रिप्स, कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग मशीन, फ्लैश ग्लूकोज मॉनिटरिंग मशीन, इंसुल...