प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए एआई आधारित तकनीक का भी उपयोग शुरू हो गया है।
सीजीएम तकनीक का उपयोग मेडिसिन विभाग में मधुमेह के मरीजों की ऑनलाइन निगरानी कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम) के जरिए की जा रही है। सेंसर को मरीज के हाथ व पेट में लगाया जाता है, जो शरीर के इंटरस्टिशियल फ्लूइड में ग्लूकोज के स्तर को लगातार मापता रहता है। साथ ही शुगर के कम व ज्यादा की स्थिति का डेटा लाइन ग्राफ में मोबाइल फोन या विशेष रीडर डिवाइस में भेजता रहता है।
उपचार प्रक्रिया की जानकारी मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजीशियन प्रो. अजीत चौरसिया ने बताया के सीजीएम सेंसर के माध्यम से इस समय 20 मरीजों का उपचार चल रहा है। इससे यह भी समझना आसान हो जाता है कि भोजन, व्यायाम, दवा या तनाव का ब्लड शुगर पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.