लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।नींद में खर्राटे की समस्या को हल्के में लेना सेहत पर भारी पड़ सकता है। यह ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया (ओएसए) नामक गंभीर बीमारी का लक्षण है। इस बीमारी से पीड़ित 70 फीसदी लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई। 50 फीसदी मरीजों में डायबिटीज मिली। यह तथ्य लोहिया संस्थान के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्लीप स्टडी लैब में हुए अध्ययन में सामने आया है।शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा ने शोध के नतीजे की जानकारी साझा की। डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि 250 मरीजों पर शोध हुआ है। इनकी उम्र 40 से लेकर 70 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि खर्राटे आने के दौरान गले की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं। सांस का रास्ता आंशिक या पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे दिमाग को पर्याप्त ऑक...