रुद्रपुर, मार्च 1 -- किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। शुक्ला ने समारोह में पहुंचे क्षेत्रवासियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रविवार सायं आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। शुक्ला ने कहा कि होली रंगों के पर्व के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। समारोह में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...