रुद्रपुर, मार्च 23 -- किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया। शुक्ला ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। आवास विकास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शुक्ला के प्रस्ताव एवं जनता की मांग पर नगर पालिका ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की है। सोमवार को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। राजेश शुक्ला ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं का अनावरण करते हुए कहा कि इन महान वीरों ने निडरता और दृढ़ संकल्प के साथ देश की आजादी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.