सीवान, मार्च 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली के समीप शनिवार को एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। घायल युवक शेख मोहल्ला निवासी रेयाज अहमद का पुत्र फरहान अहमद है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि फरहान अपनी दुकान बंद कर देर शाम अपने दोस्तों के साथ घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही शुक्ला टोली के समीप पहुंचे कि हमलावर उलझ गया। कुछ ही देर बाद हमलावर ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में फरहान अहमद घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक के घायल होने की बात बतायी गयी। पुलिस जांच के लिए गयी थी। लेकिन अबतक पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.