रुद्रपुर, फरवरी 16 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का रोड शो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की भीड़ का दावा किया गया, लेकिन प्रदर्शन में पांच सौ लोग भी नहीं जुट पाए। सोमवार को प्रेस को जारी बयान में बेहड़ ने कहा कि रोड शो की तैयारी के लिए एक सप्ताह तक घर-घर पर्चे बांटकर प्रचार किया गया, इसके बावजूद अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय का जो भी फैसला होगा, वह मान्य होगा। आरोप लगाया कि भाजपा नेता जनता का समर्थन लेने में असफल रहे हैं। कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाने वालों को पहले आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस नेता को भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.