उन्नाव, जनवरी 24 -- शुक्लागंज, संवाददाता।गंगाघाट क्षेत्र की हरी गली मोहल्लों में कुत्तों का आतंक है। जिस कारण न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिये सुबह से ही लोगों की लाइनें लग जाती हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो एक माह के भीतर दो सौ से अधिक लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। कुत्ता काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। नगर पालिका गंगाघाट की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिये कोई दस्तां नहीं बनाया गया है। जिस कारण पालिका क्षेत्र की अधिकांश गलियों में सुबह से देर रात तक कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं। जरा सा चूकने पर आवारा कुत्ते गलियों से गुजरने वाले लोगो को काट रहे हैं। शनिवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिये सुबह दस बजे से ही लोगों की लाइनें लग गई। जहां फार्म...