नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Shukra Uday : ज्योतिष के अनुसार 1 फरवरी 2026 का दिन खास माना जा रहा है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर शुक्र ग्रह मकर राशि में उदयवान हो गए हैं। पंचांग के मुताबिक शुक्र का उदय शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ और अब यह स्थिति 12 अक्टूबर 2026 तक बनी रहेगी। यानी लगभग 9 महीने तक शुक्र उदित अवस्था में रहेंगे। शुक्र को ज्योतिष में धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। जब शुक्र उदय अवस्था में होता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव ज्यादा स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस बार शुक्र का उदय खास तौर पर चार राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर और निजी जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है।शुक्र उदय का क्या मतलब है? ज्योतिष में जब कोई ग्रह सूर्य के बहु...