नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Horoscope Chandra Gochar, MOON RASHIFAL VENUS TRANSIT, : धन व प्रेम के कारक शुक्र इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही गुरु की राशि मीन में शुक्र का गोचर होगा। होली से पहले 2 मार्च के दिन शुक्र का गोचर मीन राशि में होगा। इसके बाद चंद्र ग्रह भी गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 मार्च के दिन गुरु की मीन राशि में चंद्रमा गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। चंद्र के गोचर करते ही मीन राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति बनेगी। ऐसे में शुक्र और चंद्रमा की युति से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है तो कुछ राशियों को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र के इस गोचर से किन राशियों को लाभकारी रिजल्ट मिल सकता है-शुक्र-चंद्र ग...