नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- शुक्र की चाल में बदलाव अक्टूबर के महीने में ज्योतिषीय नजरिए से अहम माना जा रहा है। शुक्र 3 अक्टूबर को वक्री हो चुके हैं और अब उनके अस्त होने की अवधि शुरू हो रही है। ज्योतिष में शुक्र को धन, सुख-सुविधा, प्रेम और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शुक्र की इस स्थिति को कुछ राशियों के लिए नए अवसरों से जोड़कर देखा जा रहा है। वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रह सकती है।42 दिन तक वक्री रहेंगे शुक्र द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को वक्री हुए थे और 14 नवंबर को मार्गी होंगे। वहीं 12 अक्टूबर से शुक्र के अस्त होने की अवधि शुरू हो रही है।आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा फायदावृषभ राशि: कारोबार में मिल सकता है फाय...