नई दिल्ली, जून 12 -- आज 13 जून को चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं। दिक्र पंचांग के अनुसार चंद्रमा सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंदमा के एक साथ आने को बहुत ही अहम माना जाता है। इस गोचर का लाभ वृषभ, कर्क और कन्या राशि को मिलने वाला है। जानिए इन तीनों राशियों की जिंदगी में किस तरह से सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं? साथ में जानें कुछ आसान से उपाय जिससे इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाया जा सके।चंद्रमा ऐसे देंगे लाभ वृषभ राशि में चंद्रमा के आते ही कुछ चीजें हम खुद भी महसूस कर सकते हैं। इस दौरान मन शांत रहेगा। घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं नौकरी और बिजनेस में अच्छे बदलाव होने के चांस बढ़ जाते हैं।चंद्रमा की स्थित...