नई दिल्ली, जून 23 -- Shukra gochar 4 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र एक निश्चित समय में एक राशि और एक नक्षत्र में गोचर करते हैं। 4 जुलाई 2026 को शुक्र राशि परिवर्तन करने के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। शुक्र का एक ही दिन राशि गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। जानें एक ही दिन होने वाला शुक्र का नक्षत्र और राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-अशुभ।शुक्र गोचर किस राशि और नक्षत्र में होगा: ज्योतिष गणना के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को शुक्र चंद्रमा की कर्क राशि से निकलकर सूर्य की सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन शुक्र अश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में आएंगे। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। यह भी पढ़ें- 29 जून से वक्री बुध इन 5 रा...