हमीरपुर, मार्च 7 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। रेलवे ने आज और कल एक फेरा यात्री ट्रेन कानपुर से छतरपुर के मध्य चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कानपुर से शुक्रवार की रात 10:00 बजे चलकर सुबह 6:00 बजे छतरपुर पहुंचेगी। इसी तरह शनिवार को यह ट्रेन शाम को 5:30 बजे छतरपुर से चलकर कानपुर रात 2:15 बजे पहुंचेगी। व्यापार मंडल ने इस ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की है। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए। शुक्रवार एवं शनिवार को एक अनारक्षित यात्री गाड़ी चलाने जा रही है। यह ट्रेन कानपुर से चलकर घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, खैरार जंक्शन, महोबा, सिंहपुर, खजुराहो, दुरियागंज रुकते हुए छतरपुर पहुंचेगी। इसका संचालन शुक्रवार और शनिवार को होगा।व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता...