शुक्रतीर्थ गंगा घाट पर लगा योग शिविर
मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में योग सप्ताह के बीच विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल ने बताया कि आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा पौराणिक तीर्थ शुक्रतीर्थ गंगा तट और बुढ़ाना के शहीद भगत सिंह पार्क में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए स्लोगन, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों के विवरण आयुष विभाग के 'कवच' पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं, जहां राज्य स्तर पर चयनित होने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त, अस्पतालों में भी मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में लगा योग शिविर मुख्य योग दिवस का भव्य आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.