प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने नगर पालिका के शुकुलपुर दहिलामऊ दक्षिणी वार्ड में जलभराव होने की शिकायत की हकीकत शनिवार को मौके पर पहुंचकर खंगाली। स्थलीय निरीक्षण के दौरान डीएम ने नायब तहसीलदार को तत्काल नाले का चिह्नांकन करने का निर्देश दिया। ईओ नगर पालिका राकेश कुमार को निर्देशित किया कि नाले की कच्ची खुदाई कराकर जल निकासी व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराएं। जिससे घरों के आसपास भरा पानी निकाला जा सके। कहा कि इसका स्थायी समाधान करने के लिए नाले के पक्के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराकर जल्द से जल्द शासन को भेजा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...