अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। कनवरी गंज गांधी वाड़ा स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास प्रदीप कृष्ण भारद्वाज ने शुकदेव जी के जन्म का प्रसंग का वर्णन किया। बताया कि शुकदेव जी साक्षात वैराग्य के प्रतीक हैं। उन्होंने माता के गर्भ में रहकर ही संपूर्ण वेदों और पुराणों का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। संसार की माया से अछूते रहने के कारण वे जन्म लेते ही वन की ओर चल पड़े थे। जब तक मनुष्य संसार की माया से मुक्त होकर ईश्वर की शरण में नहीं जाता, तब तक उसे परम शांति का अनुभव नहीं हो सकता। मुख्य संयोजक पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात कृष्ण का स्वरूप है। संयोजक अरुण ने कहा भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा देखकर हमारा हौसला और बढ़ गया है।

हिंदी हिन...