शुकदेव आश्रम पहुंचे जनपद न्यायाधीश, आशीर्वाद लिया
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मोरना । जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे और दर्शन पूजन कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने तीर्थ जीर्णोद्धारक, संत विभूति वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में श्रद्धाजंलि अर्पित की। सिद्ध अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर उन्होंने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा की। पदम् भूषण स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन किया। न्यायाधीश ने कहा कि शुकतीर्थ भागवत की पुण्य भूमि है। दीर्घ काल का आध्यात्मिक इतिहास इस तीर्थ की पवित्रता का प्रतीक है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव सच्चे संत थे। भागवत पीठ में कथा यज्ञ अनुष्ठान करने का पुण्य संत कृपा और पूर्वजों के संस्कारों से मिलता है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने सपत्निक पधारे जिला जज को आशीर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.