मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में आयोजित श्री हनुमत जयंती महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को 27 कुंडीय सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में आए महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने आहुति दी। जिला मुख्यालय से आए राम सेवक प्रेम प्रकाश अरोरा, राजकुमार अग्रवाल व चंद्रप्रकाश ने 21 कुंडीय सुंदर कांड महायज्ञ में श्लोक, दोहे छंद व सोरठा के उच्चारण से सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ संपन्न कराया। जिसमें हाथरस से पधारे श्री कृष्ण चैतन्य मंडल के संयोजक गिरिराज किशोर, ट्रस्ट के अध्यक्ष आरके टंडन, मधु टंडन, जिया लाल अग्रवाल, कंवर सैन गोयल, भीम सैन गोयल, जीके अग्रवाल, स्वदेश पाठक, संध्या पाठक आदि विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में आए महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने आहुति दी। पंडित विजय शास्त्री व पं...