मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गठित शुकतीर्थ विकास परिषद के अपना कार्यालय काे लेकर मंगलवार को कार्यपालक अधिकारी व एमडीए के सचिव ने टीम के साथ भूमि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया था लेकिन परिषद का स्थायी कार्यालय अब तक नही बन सका है। मंगलवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी कविता मीणा ने एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह व एई हितेश गुप्ता के साथ परिषद कार्यालय के लिए मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर संभावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, स्थान और पहुंच मार्ग का अवलोकन किया गया, लेकिन ठोस निर्णय अब भी प्रतीक्षित है। शुकतीर्थ महाभारत कालीन धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ गंगा तट पर स्थित एक प्रमुख आस्था केंद्र है। ऐसे में परिषद के कार्यालय का शीघ्र निर्माण क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.