मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मोरना । पौराणिक शुकतीर्थ में व्यासनन्दन, जीवन मुक्त परमहंस चूड़ामणि महर्षि श्री शुकदेव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। भागवत धरा के आराध्य देवता श्री शुकदेव की दिव्य झांकियों के साथ धार्मिक नगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली। श्री शुकदेव जयंती महोत्सव पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित सिद्ध अक्षय वट और श्री शुकदेव मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज और श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर भिवानी के परमाध्यक्ष स्वामी सदानन्द महाराज ने श्री शुकदेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ षोडशोपचार द्वारा पूजन हुआ। बैंडबाजे और प्रेरक झांकियों के साथ श्री शुकदेव आश्रम से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो दण्डी आश्रम, स्वामी कल्याणदेव मुख्य द्वार, डॉ. अंबेडकर तिराहा, श्री शुकदेव गंगा घाट, नक्षत्र वाटिका, हनुमद्धाम ...