शुकतीर्थ में बढ़ा गंगा का जलस्तर, घाट की पैड़ियां डूबीं, नौका विहार बंद
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- मोरना तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट की निचली पैड़ियां पानी में डूब गई हैं। गंगा घाट पर पंडित-पुरोहितों ने अपनी दुकानें हटा ली हैं, जबकि नौका विहार भी बंद कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग के गेज पाठक प्रीतम सिंह के अनुसार शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 224.42 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 226.50 मीटर है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान न करने की अपील की जा रही है। गंगा के खादर क्षेत्र में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटा कई किसान अपना सामान और पशु लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने लगे हैं। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने लेखपालों को बाढ़ चौकियों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।उधर, शुकतीर्थ में जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.