शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान के पार, पुल से आवागमन बंद
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा व सोलानी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। खतरे की आशंका को देखते हुए शुकतीर्थ स्थित गंगा पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में सोमवार को गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। केंद्रीय जल बोर्ड के गेज रीडर प्रीतम सिंह के अनुसार सोमवार को गंगा का जलस्तर 226.70 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब 20 सेंटीमीटर ऊपर है। सोमवार दोपहर तक शुकतीर्थ में 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।गंगा का पानी पुल की ऊपरी सतह से टकरा रहा है। यह भी पढ़ें- शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान के करीब, पुल से टकराया पानी वहीं गंगा व सोलानी नदी का पानी आसपास के खेतों में फैल गया है। मोरना-लक्सर मार्ग पर मजलिसपुर तौफीर, महाराज नगर, खैर नगर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.