शुकतीर्थ में ईंट-पत्थरों से कुचलकर मजदूर की हत्या, शव जलाने का प्रयास
मुजफ्फर नगर, मई 30 -- मुजफ्फरनगर। मोरना क्षेत्र की तीर्थनगरी शुकतीर्थ में एक मजदूर की निर्मम हत्या कर शव को चोरी-छिपे जलाकर साक्ष्य मिटाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने समय रहते श्मशान घाट पहुंचकर चिता से शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंकुर (35 वर्ष) निवासी सिसौली, थाना भोराकलां के रूप में हुई है। वह शुकतीर्थ में निर्माणाधीन घाट पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात उसकी ईंट और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव को श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- गांव शेरनगर में कुर्बानी के अवशेष मिलने पर हंगामा, पुलिस ने दबवाए इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.