शुकतीर्थ गंगा में दर्दनाक हादसा, बच्ची समेत तीन की डूबने से मौत
मुजफ्फर नगर, जून 29 -- मुजफ्फरनगर/मोरना, हिटी शुकतीर्थ में आयोजित सतगुरु समनदास महाराज के विशाल सत्संग के दौरान रविवार को गंगा में स्नान करते समय एक घंटे के भीतर हुए अलग-अलग हुए हादसों में 10 वर्षीय बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों के बाद तीर्थ नगरी में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में अफरातफरी फैल गई।
हादसों का क्रम बिजनौर के गांव फतेहपुर कला निवासी मनीष पुत्र नरेश यहां गंगा स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके साथी राजन पुत्र बाबूराम ने तत्काल गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों पानी के तेज बहाव में फंस गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पहुंचाया। वहां चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.