शुकतीर्थ की परिक्रमा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जगह जगह हुई पुष्पवर्षा
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मोरना शुकतीर्थ के हनुमद्धाम में आयोजित श्री हनुमत जयंती महोत्सव के दौरान रविवार को दूर दराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने नगरी की पैदल परिक्रमा की। जिसमें महिलाओं ने भजनों पर नृत्य भी किया। गांव गांव में लोगों ने श्रद्धालुओं का जगह जगह फूलमालाओं के स्वागत किया। हनुमद्धाम से रविवार को परिक्रमा रथ-पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने किया। जिसके बाद रथ यात्रा गांव बिहारगढ़, इलाहाबास, बहुपुरा, शुक्रतारी, फिरोजपुर से गंगा घाट होती हुई वापस हनुमद्धाम में पहुंची। रास्ते में जगह जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने जय बजरंग बली, शुकदेव महाराज की जय, हरे कृष्ण-राधे कृष्ण, जय श्रीराम, गंगे मइया के जय घोष की गूंज रही। हाथरस से आई चैतन्य संकीर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.