सहारनपुर, फरवरी 26 -- 20 से 22 फरवरी तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रथम शुआई जिआओ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। सब-जूनियर बालिका वर्ग में अक्षिता सैनी और दिशा पुंडीर ने स्वर्ण, जबकि विधि, नव्या और ध्रुविका ने रजत पदक जीते। जूनियर बालिका वर्ग में मिराल को रजत और सीनियर बालिका वर्ग में यवंतिका को स्वर्ण पदक मिला। सब-जूनियर बालक वर्ग में उद्भव धींगरा, उर्जित पंवार और मयंक ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अन्वय सिंह, इशिता अर्चना, आरव शर्मा, द्रोण चौधरी और अर्नव कुमार ने रजत, जबकि आर्यन मक्कड़ और चैतन्य कर्णवाल ने कांस्य पदक जीते। जूनियर बालक वर्ग में जयंत गोयल और आशीष चौहान ने स्वर्ण तथा वंश चौध...