बीजिंग, फरवरी 26 -- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है, जिसके चपेट में कई बड़े सैन्य अफसर आ चुके हैं लेकिन उनकी ये सैन्य भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई ने वहां की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की कार्यक्षमता और उसकी युद्ध तैयारी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बड़े डिफेंस रिसर्च सेंटर के मुताबिक, चीन में चल रहे मिलिट्री करप्शन सफाए से उसकी आर्म्ड फोर्सेज़ के कमांड स्ट्रक्चर में गंभीर कमियां पैदा हो गई हैं और इससे PLA के कमांड ढांचे में बड़ी कमी आ गई है। रॉयटर्स के मुताबिक लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) ने अपनी वार्षिक "मिलिट्री बैलेंस" रिपोर्ट में कहा कि जब तक खाली पदों को भरा नहीं जाता, तब तक PLA का संचालन कमजोर नेतृत्व संरचना के साथ हो रहा है। रिपोर्...