नई दिल्ली, जुलाई 1 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके तंज कसते हुए चीन को बधाई भी दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग और महान देश चीन को उनकी बर्थराइट सिटिजनशिप पर बड़ी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं।" साथ ही, उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर निराशा जताई, जिसमें जन्मजात नागरिकता के सिद्धांत को बरकरार रखा गया। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसे कांग्रेस के जरिए कानून बनाकर बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी लंबे और जटिल संवैधानिक संशोधन की जरूरत नहीं होगी। यह भी पढ़ें- क्या है जन्मजात नागरिकता,जिस पर ट्रंप ने चला दी थी कैंची;भारतीयों पर अब क्या अस...