सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को मोरगंज बाजार में छबील का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र भूषण गुप्ता, ट्रस्ट मंडल चेयरमैन विश्वनाथ गोयल एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल ने किया। विधायक राजीव गुम्बर और ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी में ऐसे सेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। मंडल अध्यक्ष रजत मित्तल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि शिविर में प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से प्लास्टिक के गिलासों का प्रयोग नहीं किया गया। जिला अध्यक्ष अमित गर्ग एवं जिला महामंत्री गौतम वर्मा ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम ने राहगीरों को पिलाया शीतल ...