दरभंगा, मार्च 22 -- शहवाजपुर पंचायत के शीशो रेलवे हॉल्ट बाइपास निर्माण के बाद स्टेशन बनाने की घोषणा से लोग उत्साहित हैं। रेलवे वाशिंग पिट आदि से क्षेत्र के विकास की रफ्तार तेज होने और सुविधा बढ़ने बातें करते हैं। लड्डू महतो, लकी सहनी, मो. तनवीर आलम आदि बताते हैं कि शीशो रेलवे स्टेशन से दरभंगा जंक्शन का बोझ कम होगा। उन्होंने बताया कि आवाजाही की सुविधा बढ़ने इस एरिया में दरभंगा शहर विस्तार की भरपूर संभावना है। इससे निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का काम बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर संचालित लोहिया ग्राम स्वच्छता अभियान में कर्मियों की कम संख्या से सफाई बेहतर नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर पर मात्र एक ठेला और एक कर्मी होने से दिक्कत होती है। 16 वार्ड में एक-एक ठेले पर 17 सफाई कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि इससे लंबे-चौड़े वा...