औरैया, दिसम्बर 18 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर बाईपास चौराहे पर गुरुवार को बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने डीसीएम चालक-परिचालक के साथ मारपीट कर वाहन के शीशे तोड़ दिए। परिचालक ने जेब में रखे पांच हजार रुपये छीने जाने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव दहियापुर अनंतराम निवासी 35 वर्षीय जीतू पुत्र मलखान सिंह ने बताया कि वह डीसीएम पर परिचालक है और चालक अजय पाल है। दोनों लखनऊ से पशु आहार लादकर गुरुवार को औरैया आए थे। दिबियापुर तिराहा स्थित एलजी गार्डन के सामने साइड न देने को लेकर बाइक सवारों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कई युवक मौके पर आ गए और ईंटों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से जीतू घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.