बिजनौर, मार्च 28 -- नजीबाबाद। मंडी समिति नजीबाबाद के सचल दल ने चेकिंग के दौरान शीशम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी । जांच में पाया कि ट्राली में 67.65 कुंतल लकड़ी नियमों के विरुद्ध ले जाई जा रही थी। मंडी समिति नजीबाबाद के सचल दल प्रभारी खुशनुमा और शिव शंकर यादव ने चेकिंग के दौरान शीशम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी । ट्राली में 67.65 कुंतल लकड़ी थी जो नियम विरूद्ध ले जाई जा रही थी। सचल दल की टीम ने संबंधित वाहन से 15,623 का जुर्माना वसूला।मंडी समिति ने साफ किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी प्रकार की लकड़ी या अन्य सामग्री का परिवहन करने वालों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। मंडी सचिव सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लकड़ी माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.