शीशम के पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर, सितम्बर 8 -- शिवली, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने गांव के बाहर खेत में खड़े शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिंहपुर शिवली निवासी अट्ठारह वर्षीय बलराम पुत्र रामसेवक नशे का आदी था। नशेबाजी में खाते में पडे़ साठ हजार रुपये खर्च होने पर परिजनों ने उसको डांटा तो गुस्से में वह घर से निकल गया। इसके बाद सोमवार दोपहर में करीब बारह बजे उसने गांव के रहने वाले बालचंद्र के खेत मेंं खड़े शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.