शीशम के पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने दी जान
कानपुर, जून 27 -- रसूलाबाद । थांना क्षेत्र के भैसायां गांव निवासी एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद शुक्रवार रात में गांव से एक किमी दूर गहलू रोड किनारे खड़े शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भैसायां गांव निवासी पैंतीस वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार देर रात परिजनों से विवाद के बाद वह कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। यह भी पढ़ें- पेड़ पर फांसी से लटका मिला युवक का शव इसके बाद उसने गांव से एक किमी दूर रसूलाबाद गहलू रोड किनारे खड़े एक शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह शीशम के पेड़ में अंगौछा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.