हरदोई, अप्रैल 26 -- सवायजपुर। थाना क्षेत्र के जिलगांव गांव में 35 वर्षीय गिरीश ने शीशम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर पत्नी नन्ही देवी ने थाने पहुंचकर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...