बिजनौर, अप्रैल 9 -- थाना क्षेत्र के गांव मालपुरा निवासी एक व्यक्ति के प्लांट में खड़ा कीमती शीशम का पेड़ अज्ञात व्यक्ति द्वारा काट लिया गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पीड़ित अपने प्लांट पर पहुंचा और पेड़ कटा हुआ पाया। पीड़ित राजेंद्र के अनुसार शीशम का पेड कीमती था, जिसे तैयार होने में कई वर्ष लगे थे। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति रात के समय मौके पर पहुंचे और मौका पाकर पेड़ को काटकर ले गए।घटना के बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...