हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल रोड स्थित शीशमहल रामलीला मैदान में महिला रामलीला का मंचन बुधवार को भी जारी रहा। सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि तीसरे दिन धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर और राम बारात का मंचन किया गया। इनमें नीलम लोहनी ने जनक, भुवनेश्वरी जोशी ने दशरथ, भावना बोहरा ने परशुराम, मानसी रावत ने राम, अंशिका जीना ने लक्ष्मण, यशस्वी जोशी ने भरत, उपासना जोशी ने शत्रुघ्न, उर्वशी जोशी ने सीता, कमला जीना ने विश्वामित्र, दीपा कोश्यारी ने रावण का पात्र निभाया। डायरेक्टर मुकेश जोशी ने बताया कि हार्मोनियम में मोहन जोशी और तबला वादक कुश पाण्डेय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.