हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल रोड स्थित शीशमहल रामलीला मैदान में पहली बार महिला रामलीला का मंचन सोमवार से शुरू हो गया। रामलीला के प्रथम दिवस को नारद मोह का मंचन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भूमिकाओं का प्रदर्शन किया। उद्घाटन पूर्व मेयर डॉ़ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। इस अवसर पर कमला जीना ने भगवान शिव की भूमिका निभाई, जबकि जय तिवारी और टीना जोशी जय-विजय के पात्र में नजर आए। नारद की भूमिका गीता नैनवाल ने निभाई, वहीं भावना बोरा कामदेव और दीपा कोश्यारी रावण के रूप में मंच पर दिखीं। अध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि महिला रामलीला का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक उत्थान का संदेश देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...