हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। रसोई गैस संकट ने लोगों की जीवनचर्या को बदल दिया है। मंगलवार को रसोई सिलेंडर लेकर वाहन माल रोड के शीशमहल क्षेत्र में पहुंचा तो यहां लोगो की लंबी कतार लग गई। सुबह से शीशमहल, दमुवाढूंगा और काठगोदाम के लोग वाहन आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों में सिलेंडर पाने के लिए मारामारी रही। सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था ठीक करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पहले लोगों को लाइन में खड़ा किया। बाद में बारी-बारी से रसोई सिलेंडर वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...