बरेली, जून 18 -- कस्बा शीशगढ़ से बुधवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा शुरू हो गई। बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की बसें शीशगढ़ से शुरू होकर अहरो, टेहरी, महतोष बेगमाबाद होते हुए रामपुर के कस्बा बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से गांवों से सवारियों को लेकर रामपुर जिला मुख्यालय तक जाएंगी। परिचालक ने हरविंद्र सिंह ने बताया अभी चार बसे शुरू हुई हैं। शीशगढ़ से बिलासपुर का किराया 40 रुपए और बिलासपुर से रामपुर का किराया 50 रुपए है। परिचालक ने बताया कि गुरुवार से दो बसे शीशगढ़ से सहोडा, हल्दी ,सीहोर, भड़ासी,म्यूडी, परचई , सिंधौली,से होते हुए मीरगंज तहसील तक पहुंचेंगी। यह भी पढ़ें- बड़ागांव-दामपुर की राह हुई आसान, बसों का संचालन शुरू जिससे तहसील के कार्य को मीरगंज जाने वाले ग्रामीणों को लाभ मिलेग...